Posts

ग्रामीण LPG वितरकों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बुकिंग अवधि 25 दिन करने की मांग...

Image
धार। ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं की LPG रीफिल बुकिंग अवधि 45 दिन से घटाकर 25 दिन किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यूनियन ने बताया कि ग्रामीण वितरकों के उपभोक्ताओं के लिए वर्तमान में LPG रीफिल बुकिंग अवधि 45 दिन निर्धारित है, जबकि आसपास की कुछ गैस एजेंसियों के उपभोक्ताओं को 25 दिन में ही रीफिल बुकिंग की सुविधा मिल रही है। एक ही क्षेत्र में अलग-अलग बुकिंग अवधि होने से उपभोक्ताओं में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। वितरकों के अनुसार, अन्य एजेंसियों में 25 दिन में गैस बुक होने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता भी अपनी एजेंसी से 25 दिन में बुकिंग करने की मांग करते हैं। निर्धारित नियमों के कारण वितरकों द्वारा ऐसा नहीं किए जाने पर एजेंसी कार्यालयों में विवाद और बहस की स्थिति बन रही है। यूनियन ने जनहित एवं उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए ग्रामीण वितरकों की LPG रीफिल बुकिंग अवधि 45 दिन से घटाकर 25 दिन करने की मांग की। साथ ही इस संबंध में BPCL के सक्षम अधिकारियों को आवश्यक पत्राच...

पुराने गणपति घाट पर प्याज से भरे ट्रक में लगी आग, FRV टीम ने टाला बड़ा हादसा...

Image
  धामनोद। मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के राऊ-खलघाट मार्ग स्थित पुराने गणपति घाट पर सोमवार को प्याज से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक के डीजल पाइप में आग लगने के बाद देखते ही देखते वायरिंग और आसपास के हिस्से में आग फैलने लगी। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की FRV-20 और FRV-21 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने बिना देरी किए फायर स्प्रे की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया और उसे बढ़ने से रोक दिया। साथ ही धामनोद और मांडव फायर ब्रिगेड को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। FRV टीम की तत्परता के चलते फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में ट्रक चालक और हेल्पर सुरक्षित हैं। किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। इस त्वरित कार्रवाई में FRV-20 के पायलट लखन वर्मा, FRV-21 के पायलट दीपक निगवाल, पुलिस स्टाफ 284 वीरेंद्र निमाड़ी एवं आरक्षक 1193 इन्द्रपाल लोधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी का रोमांच, मैत्री मुकाबले में धार फीडर सेंटर विजयी...

Image
  मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हॉकी का रोमांच, धार फीडर सेंटर विजयी ... धार। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को हॉकी के जादूगर पद्मश्री मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में हॉकी मैत्री मैच का आयोजन किया गया। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जिला हॉकी संघ के संयुक्त तत्वावधान में यह मुकाबला डीआरपी लाइन स्थित हॉकी फीडर सेंटर में खेला गया। मैच में हॉकी फीडर सेंटर धार और सरदारपुर खेल परिसर की टीमों ने हिस्सा लिया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया। रोमांचक मुकाबले में धार की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सरदारपुर को 5-2 से पराजित कर मुकाबला अपने नाम किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह गुर्जर तथा जिला हॉकी संघ अध्यक्ष पं. छोटू शास्त्री लिटिल शटलर एसोसिएशन के अध्यक्ष शरद निगम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और मैच का शुभारभ किया, मुकाबले के बाद अतिथियों ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए ध्यानचंद के जी...

नानादेवी मंदिर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार...

Image
₹2.30 लाख का चांदी का सामान बरामद, दो आरोपी फरार धार। धार जिले के अमझेरा थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध नानादेवी मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मंदिर से चोरी किए गए चांदी के मुकुट, कुंडल, छत्र तथा नाग-नागिन के दो जोड़े सहित करीब 2 लाख 30 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है। वारदात में शामिल दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार 24 जुलाई 2026 को अमझेरा निवासी कांतिलाल पिता परसराम मोदी ने थाना अमझेरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चालनी रोड स्थित हरदम लाला मंदिर के सामने तंबोली समाज के प्रसिद्ध नानादेवी मंदिर के चैनल गेट और दरवाजे के ताले तोड़कर अज्ञात बदमाश मंदिर में घुसे। आरोपियों ने माताजी का चांदी का मुकुट, चांदी के कान के कुंडल, तीन चांदी के छत्र, नाग-नागिन के दो जोड़े, भोलेनाथ व गणेशजी की पीतल की मूर्तियां, लड्डू गोपाल की चार छोटी पीतल की मूर्तियां तथा सीसीटीवी कैमरे की ज्योनिक्स कंपनी की 17 इंच एलईडी चोरी कर ली थी। पुलिस ने अपराध क्रमांक 272/24.07.2026 के तहत धारा 331(4), 305(डी) बीएनए...

भोजशाला में हनुमान चालीसा पाठ, पीछे निर्धारित परिसर में अदा हुई जुमे की नमाज...

Image
  धार. ऐतिहासिक भोजशाला परिसर में शुक्रवार को हिंदू समाज के आह्वान पर विशेष हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। वहीं दोपहर में मुस्लिम समाज के लोगों ने भोजशाला के पीछे स्थित खसरा क्रमांक 612 के निर्धारित परिसर में जुमे की नमाज अदा की। दोनों समुदायों के धार्मिक आयोजनों के दौरान आवागमन और कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतते हुए अलग-अलग मार्गों की व्यवस्था की थी।  धार कलेक्टर राजीव रंजन मीणा और पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने धार्मिक आयोजनों से पहले भोजशाला परिसर तथा नमाज स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और आवागमन के लिए निर्धारित मार्गों का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। दरअसल, पिछले शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोगों के दरगाह की ओर आने-जाने के दौरान भोजशाला के बाहर आवागमन को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी। हिंदू समाज की ओर से आरोप लगाया गया था कि मुस्लिम समाज के लोगों की आवाजाही के कारण करीब 45 मिनट तक रास्ते में परेशानी हुई। कुछ लोगों ने रास्ता रोके जाने और बंधक बनाए जाने के आरोप भी लगाए थे। ...

भारतीय जनता युवा मोर्चा: धार ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद पर उज्जवल सोलंकी नियुक्त...

Image
  धार। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर द्वारा युवा मोर्चा की नई संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा कर दी गई है। जारी की गई आधिकारिक सूची के अनुसार, धार ग्रामीण जिले की कमान संभालते हुए उज्जवल सोलंकी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।  ​इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष उज्जवल सोलंकी को क्षेत्र के युवाओं को संगठित करने और संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संजय नगर कॉलोनी में विवाद और वाहनों में तोड़फोड़, आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश....

Image
धार। धार के संजय नगर कॉलोनी में पड़ोसी परिवारों के बीच विवाद के बाद वाहनों में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घर समेत कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन दोनों आरोपी फरार मिले। पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त की रात करीब 10 बजे संजय नगर कॉलोनी निवासी संजय चौहान अपने पुत्र के साथ विजय सक्सेना के घर के बाहर पहुंचा। बताया गया कि विजय सक्सेना के पुत्र के संजय चौहान की बेटी से बातचीत और मिलने को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान घर के बाहर खड़ी कार, स्कूटी समेत अन्य वाहनों में तोड़फोड़ किए जाने का आरोप है। सूचना मिलते ही नौगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फरियादिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने संजय पिता गिरधारी चौहान और उसके पुत्र के खिलाफ अपराध क्रमांक दर्ज कर बीएनएस की धारा 296(ए), 324, 351(2) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। पहले भी हो चुका है विवाद प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना में शामिल दोनों बच्चे पड़ोसी हैं और एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच पहले भी आपसी विवाद होने की जानकारी सामने आई है। तीन थ...