ग्रामीण LPG वितरकों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बुकिंग अवधि 25 दिन करने की मांग...



धार। ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं की LPG रीफिल बुकिंग अवधि 45 दिन से घटाकर 25 दिन किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में यूनियन ने बताया कि ग्रामीण वितरकों के उपभोक्ताओं के लिए वर्तमान में LPG रीफिल बुकिंग अवधि 45 दिन निर्धारित है, जबकि आसपास की कुछ गैस एजेंसियों के उपभोक्ताओं को 25 दिन में ही रीफिल बुकिंग की सुविधा मिल रही है। एक ही क्षेत्र में अलग-अलग बुकिंग अवधि होने से उपभोक्ताओं में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

वितरकों के अनुसार, अन्य एजेंसियों में 25 दिन में गैस बुक होने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता भी अपनी एजेंसी से 25 दिन में बुकिंग करने की मांग करते हैं। निर्धारित नियमों के कारण वितरकों द्वारा ऐसा नहीं किए जाने पर एजेंसी कार्यालयों में विवाद और बहस की स्थिति बन रही है।

यूनियन ने जनहित एवं उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए ग्रामीण वितरकों की LPG रीफिल बुकिंग अवधि 45 दिन से घटाकर 25 दिन करने की मांग की। साथ ही इस संबंध में BPCL के सक्षम अधिकारियों को आवश्यक पत्राचार एवं अनुशंसा किए जाने का आग्रह किया, ताकि सभी उपभोक्ताओं के लिए समान व्यवस्था लागू हो और विवाद की स्थिति समाप्त हो।

ज्ञापन के दौरान श्री जय अम्बे भारत गैस एजेंसी डही के संचालक डॉ. दुर्गेश वर्मा, रामरतन भारत गैस एजेंसी जाबड़ा-बदनावर के संचालक तथा घटाबिल्लौद भारत गैस एजेंसी के संचालक सुनील सहित अन्य ग्रामीण LPG वितरक मौजूद रहे। ज्ञापन का वाचन ग्रामीण वितरक यूनियन के धार जिला अध्यक्ष भारतसिंह गामड़ ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

भैंस चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित दो भैंसे बरामद

208 Retired Teachers Honoured in Dhar; 13 Distinguished Personalities Felicitated...

धार के गुरुकुल एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस