भैंस चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित दो भैंसे बरामद

भैंस चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी रमेश पचवा और बरामद पिकअप वाहन

मनावर। बाकानेर पुलिस ने गांवों में भैंस चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन और चोरी की दो भैंसे बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार ग्राम भिकन्याखेड़ी निवासी नर्सिंग वास्केल और खेरापूरा कुवाड़ निवासी राजू पटेल ने 14 अगस्त को घर से दो भैंसे चोरी होने की शिकायत पुलिस चौकी बाकानेर में दर्ज कराई थी। चोरी गई भैंसों की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। शिकायत पर थाना मनावर में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं एसडीओपी मनावर ब्रजेश कुमार मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में बाकानेर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 14 अगस्त को आरोपी रमेश पचवा पिता सेकु, उम्र 43 वर्ष, निवासी खेड़ली हनुमान, थाना गंधवानी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पिकअप क्रमांक MP-11-G-1809 और दो भैंसे बरामद की गईं।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना मनावर में अपराध क्रमांक 568/2026 में धारा 331(4), 305(क) बीएनएस तथा अपराध क्रमांक 573/2026 में धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक राजेश यादव, चौकी प्रभारी बाकानेर उप निरीक्षक प्रशांत पाल, सउनि महेश जाट, प्रधान आरक्षक 840 मिशन मुजाल्दा और आरक्षक 993 राकेश कन्नौजे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Comments

Popular posts from this blog

208 Retired Teachers Honoured in Dhar; 13 Distinguished Personalities Felicitated...

धार के गुरुकुल एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस