भारतीय जनता युवा मोर्चा: धार ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद पर उज्जवल सोलंकी नियुक्त...
धार। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर द्वारा युवा मोर्चा की नई संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा कर दी गई है। जारी की गई आधिकारिक सूची के अनुसार, धार ग्रामीण जिले की कमान संभालते हुए उज्जवल सोलंकी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष उज्जवल सोलंकी को क्षेत्र के युवाओं को संगठित करने और संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Comments
Post a Comment