राजघाट पहुंचकर PM मोदी ने महात्मा गांधी को किया नमन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी के समाधि स्थल पर हाथ जोड़कर उन्हें नमन किया और देश के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के vision और उनके कार्यों से देश हमेशा प्रेरणा लेता रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता के विचारों को आत्मसात करते हुए प्रत्येक भारतीय की प्रगति के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि देश को प्रगतिशील और समृद्ध बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास करती रहेगी। उन्होंने महात्मा गांधी के आदर्शों और उनके राष्ट्र निर्माण के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।
राजघाट पर प्रधानमंत्री द्वारा महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सामने आई तस्वीर में वे हाथ जोड़कर राष्ट्रपिता को नमन करते नजर आए। यह अवसर गांधी जी के सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा के संदेश को याद करने का भी रहा।

Comments
Post a Comment