वंदे मातरम् के कथित अनादर के विरोध में धार में भाजपा का प्रदर्शन
धार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित AICC कार्यालय में कांग्रेस नेताओं द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अनादर के विरोध में भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा धार द्वारा शनिवार को शहर के शहीद चौक पर विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष नीलेश भारती, वरिष्ठ नेता डॉ. शरद विजयवर्गीय, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयराज देवड़ा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा नेताओं ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देश के स्वाभिमान और राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है। राष्ट्रगीत का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के कथित कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि राष्ट्र और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता।
शहीद चौक पर हुए प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि राष्ट्र का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



Comments
Post a Comment