मुंबई जा रहे यात्री की पिस्टल से चली गोली, दो घायल...

 


वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से यात्रा करने पहुंचे आजमगढ़ निवासी एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई। गोली फर्श से टकराने के बाद वहां मौजूद एयरपोर्ट स्टाफ के दो कर्मचारियों को जा लगी। घायलों में एक महिला कर्मचारी भी शामिल है।

दरसल, यात्री के पास मौजूद पिस्टल से अचानक फायर हो गया। गोली पहले फर्श से टकराई और फिर पास में मौजूद एक पुरुष कर्मचारी के हाथ तथा महिला कर्मचारी की जांघ में जा लगी। अचानक हुई फायरिंग से एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए हरहुआ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पिस्टल से गोली किस परिस्थिति में चली और यात्री हथियार लेकर एयरपोर्ट तक कैसे पहुंचा, इसे लेकर जांच की जा रही है। अधिकारियों की ओर से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Comments

Popular posts from this blog

भैंस चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित दो भैंसे बरामद

208 Retired Teachers Honoured in Dhar; 13 Distinguished Personalities Felicitated...

धार के गुरुकुल एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस