धार की लक्ष्मी गौशाला में गोसेवकों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

 


धार। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गो रक्षक सेना एवं सनातन रक्षक सेना संचालित मध्य प्रदेश मंच के पदाधिकारियों और गोसेवकों ने धार नगर स्थित लक्ष्मी गौशाला में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस दौरान गौ माता की पूजा-अर्चना की गई और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री प्रताप सिंह बडतिया, जिला सदस्य प्रभात मोडावत सहित बड़ी संख्या में गोसेवक उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रताप सिंह बडतिया ने गौ माता के समक्ष खड़े होकर स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि भारत में गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान मिलना चाहिए तथा गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौ माता सनातन धर्म की आस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं और उनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समाज के सभी नागरिकों को आगे आना चाहिए।

बडतिया ने गौ संरक्षण को नागरिकों का कर्तव्य बताते हुए कहा कि गौ माता को सुरक्षित रखना और उनकी सेवा करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने “जय हिंद, वंदे मातरम् और भारत माता की जय” के जयघोष के साथ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Comments

Popular posts from this blog

भैंस चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित दो भैंसे बरामद

208 Retired Teachers Honoured in Dhar; 13 Distinguished Personalities Felicitated...

धार के गुरुकुल एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस