भोजशाला के पास नमाज व्यवस्था को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन
![]() |
| सकल पंच राठौर समाज ने सौंपा ज्ञापन, भोजशाला के पास नमाज़ पर रोक की मांग... |
धार। भोजशाला में पूजा-अर्चना के दौरान नमाज की व्यवस्था को लेकर हिंदू समाज की ओर से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि नमाज के लिए ऐसा स्थान निर्धारित किया जाए, जो भोजशाला परिसर से सटा हुआ न हो तथा दोनों समुदायों के आवागमन के मार्ग अलग-अलग रखे जाएं।
ज्ञापन में कहा गया कि एक ही समय पूजा और नमाज के लिए भीड़ जुटने से आवागमन, पार्किंग तथा कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए सर्वोच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश की भावना के अनुरूप दोनों पक्षों के लिए अलग मार्ग एवं नमाज की व्यवस्था भोजशाला परिसर से बाहर किए जाने की मांग की गई, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहे।

Comments
Post a Comment