हरिराम हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, कांग्रेस का प्रदर्शन





धार। झाबुआ जिले के पेटलावद में 2 अगस्त की रात हरिराम सिर्वी की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में कांग्रेस और समाजजनों ने राजगढ़ में प्रदर्शन किया। विधायक प्रताप ग्रेवाल, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रीति माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारियों के अनुसार अटल बस्ती पेटलावद में हरिराम के साथ घर में घुसकर लाठी और मोगरी से मारपीट की गई थी। गंभीर चोटों के चलते उसकी मौत हो गई। मामले में देवा सिंगार, गोलू सिगाड़, देवा के दामाद सहित अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(ं), 115(2), 351(2), 103(1) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि घटना के कई दिन बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। प्रदर्शन के दौरान आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच की मांग की गई। साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने की मांग रखी गई।

ज्ञापन में नामजद आरोपियों और सह-आरोपियों की गिरफ्तारी, कथित अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई तथा मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की गई। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने मामले की जांच एसआईटी से कराने की मांग उठाते हुए कहा कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर कांग्रेस व्यापक आंदोलन करेगी।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रीति माहेश्वरी ने कहा कि घटना से क्षेत्र में भय का माहौल बना है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में पारदर्शी जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

Comments

Popular posts from this blog

भैंस चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित दो भैंसे बरामद

208 Retired Teachers Honoured in Dhar; 13 Distinguished Personalities Felicitated...

धार के गुरुकुल एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस