अटल जी की पुण्यतिथि पर निम्बाहेड़ा में 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण...
निम्बाहेड़ा, राजस्थान। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजस्थान के निम्बाहेड़ा में उनकी 21 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया।
इस अवसर पर अटल जी के राष्ट्र निर्माण, अंत्योदय और सुशासन के प्रति समर्पित जीवन को याद किया गया। अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति में राष्ट्रप्रथम की भावना को सर्वोच्च स्थान देते हुए विकास और सुशासन की मजबूत नींव रखी।
निम्बाहेड़ा में स्थापित यह भव्य प्रतिमा अटल जी के विचारों और आदर्शों का स्मरण कराएगी। साथ ही, यह प्रतिमा युवाओं को राष्ट्रसेवा, सुशासन और अंत्योदय के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
अटल जी का जीवन भारतीय राजनीति में सिद्धांत, संवेदनशीलता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत रहा है। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करती रहेगी।


Comments
Post a Comment