इंदौर में ₹16 करोड़ से अधिक लागत के ‘अटल पथ’ का लोकार्पण

इंदौर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में ₹16 करोड़ से अधिक की लागत से नवनिर्मित ‘अटल पथ’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर में विकास का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के सुशासन, विकास और राष्ट्र निर्माण के सपनों को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

14-डी सिनेमा और वर्चुअल जंगल सफारी का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने इंदौर के प्राणी संग्रहालय में ₹4.5 करोड़ की लागत से पीपीपी मॉडल पर निर्मित 14-डी सिनेमा थियेटर एवं वर्चुअल जंगल सफारी का भी लोकार्पण किया। उन्होंने सुविधा का अवलोकन कर इसकी तकनीकी विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की।

वर्चुअल जंगल सफारी के माध्यम से पर्यटकों को प्राणी संग्रहालय में ही जंगल और वन्यजीवों का आभासी अनुभव प्राप्त हो सकेगा। इस आधुनिक सुविधा से पर्यटकों को नया अनुभव मिलने के साथ नगर निगम को अतिरिक्त आय भी प्राप्त होगी। इसे इंदौर में पर्यटन और मनोरंजन सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

भैंस चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित दो भैंसे बरामद

208 Retired Teachers Honoured in Dhar; 13 Distinguished Personalities Felicitated...

धार के गुरुकुल एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस