यात्री बस और स्कूल बस की टक्कर, 16 घायल
धार। ग्राम पिपलखेड़ा के पास गुरुवार को यात्री बस और निजी स्कूल बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 12 महिला यात्रियों सहित 16 लोग घायल हो गए। घायलों में चार स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और नौगांव थाना पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार यात्री बस ट्रक को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही स्कूल बस से उसकी टक्कर हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर राजीव रंजन मीना जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।
सिविल सर्जन डॉ. मुकुंद बर्मन ने बताया कि अस्पताल में 16 घायल पहुंचे थे, जिनमें 12 महिलाएं और चार पुरुष हैं। पुरुषों का उपचार कर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि 12 महिलाओं को एहतियातन ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। कक्षा 10वीं की एक छात्रा भी भर्ती है, लेकिन उसे गंभीर चोट नहीं आई है। सभी घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है। नौगांव थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।







Comments
Post a Comment