तिरंगे के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश, व्यापारी महासंघ ने रोपे 108 फलदार पौधे

 


धार। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर व्यापारी महासंघ, धार द्वारा बुधवार को ज्ञानपुरा स्थित ओंकार पर्वत पर 108 फलदार पौधों का पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की विशेष पहल के तहत प्रत्येक व्यापारी ने अपने पूर्वजों की स्मृति में एक फलदार पौधा रोपित किया। साथ ही पौधे की नियमित देखभाल कर उसे वृक्ष के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया। व्यापारियों ने पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक जिम्मेदारी मानते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया।

पौधारोपण के बाद व्यापारी महासंघ की बै.ठक आयोजित की गई। इसमें धार जिले में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को निरंतर संचालित करने की रूपरेखा पर चर्चा हुई। बैठक में पॉलिथीन के उपयोग को न्यूनतम करने तथा आमजन को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया गया। लोगों से कपड़े और जूट की थैलियों का अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान भी किया गया।

इस अवसर पर व्यापारी महासंघ अध्यक्ष प्रवीण टांक, सचिव पारस जैन गंगवाल, नारायण चौहान, दिनेश अहिरवार, कमलेश माहेश्वरी, भय्यू राम, आशीष जैन, मुकेश प्रजापति, शुभम चौहान, लखन चावड़ा, रवि जैन, दिलीप चावड़ा, प्रीतम जैन, राकेश जैन, सुभाष जैन, रूपेश, राजेश बढ़जात्या सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में महासंघ सचिव पारस जैन गंगवाल ने सभी व्यापारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी गौरव जैन ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

दिल्‍ली में ‘‘विकसित भारत@2047 के लिए युवा शक्ति कार्यक्रम’’ हेतु धार के प्रतिभावान छात्र ओम रावत को आमंत्रित किया गया

हरिराम हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, कांग्रेस का प्रदर्शन

यात्री बस और स्कूल बस की टक्कर, 16 घायल