धार में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

 

धार। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत गुरुवार को धार शहर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा (भापुसे) के मार्गदर्शन में आयोजित इस रैली का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना रहा।

किला मैदान से प्रारंभ हुई रैली में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड्स और स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ शहर की सड़कों पर निकले।

रैली में कलेक्टर धार, पुलिस अधीक्षक धार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, नायब तहसीलदार एवं तहसीलदार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस विभाग की ओर से नगर पुलिस अधीक्षक शशांक गुर्जर, उप पुलिस अधीक्षक आनंद तिवारी, रक्षित निरीक्षक पुरुषोत्तम बिश्नोई, यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रेम सिंह ठाकुर सहित विभिन्न पुलिस इकाइयों के अधिकारी एवं जवान शामिल हुए

रैली में थाना यातायात, कोतवाली, नौगांव, महिला थाना, अजाक थाना, रेडियो, SAF कंपनी, डीआरपी लाइन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, आरक्षित केंद्र सहित अन्य पुलिस बल ने सहभागिता की।

तिरंगा रैली के दौरान नागरिकों को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ से जुड़ने और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक किया गया। हाथों में लहराते तिरंगे और गूंजते देशभक्ति के नारों ने पूरे शहर को राष्ट्रप्रेम और एकता के रंग में रंग दिया।

हर घर तिरंगा — हर दिल तिरंगा। 🇮🇳

तिरंगे के साथ देशभक्ति का जोश, देखिए धार की भव्य रैली



Comments

Popular posts from this blog

भैंस चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित दो भैंसे बरामद

208 Retired Teachers Honoured in Dhar; 13 Distinguished Personalities Felicitated...

धार के गुरुकुल एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस