भोजशाला में तीसरे शुक्रवार भी नमाज, 700 जवानों के घेरे में रहा सर्वे नंबर 612

 


धार। ऐतिहासिक भोजशाला परिसर में सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद तीसरे शुक्रवार को भी मुस्लिम समाज के लोगों ने सर्वे नंबर 612 पर नमाज अदा की। नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। भोजशाला और आसपास के क्षेत्र में करीब 700 पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत क्षेत्र को तीन लेयर में बांटकर पुलिस बल लगाया गया। दो कंपनियां बाहर से बुलाकर संवेदनशील स्थानों पर तैनात की गईं। इसके अलावा बैरिकेडिंग कर आवाजाही को नियंत्रित किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन और पेट्रोलिंग के जरिए भी पूरे क्षेत्र पर नजर रखी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर भी नमाज स्थल पर मौजूद रहे। निर्धारित समय पर मुस्लिम समाज के लोगों ने सर्वे नंबर 612 पर पहुंचकर शांतिपूर्वक नमाज अदा की। नमाज के दौरान पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई।

मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि अब्दुल समद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के तहत सर्वे नंबर 612 में नमाज अदा की जा रही है। उन्होंने कहा कि समाज की ओर से पूर्व से चली आ रही धार्मिक प्रथा के अनुसार शुक्रवार की नमाज निर्धारित स्थान पर ही अदा की गई।

वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार को सर्वे नंबर 612 पर शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा हुई। सुरक्षा के लिए करीब 700 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। पुलिस द्वारा सीसीटीवी, ड्रोन और पेट्रोलिंग के माध्यम से लगातार निगरानी रखी गई।

Comments

Popular posts from this blog

भैंस चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित दो भैंसे बरामद

208 Retired Teachers Honoured in Dhar; 13 Distinguished Personalities Felicitated...

धार के गुरुकुल एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस